पथरी
सोशल मीडिया पर तीन युवकों की बंदूक से फायर करते हुए रिल वायरल होने पर कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने रील में दिख रहे तीनों युवकों शहजाद, शहजान व निसार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ करने पर अलावलपुर निवासी तीनों सगे भाईयों ने बताया गया कि उन्होंने रिल बनाने के लिए लाइसेंसी बंदूक जो निसार के नाम पर रजिस्टर्ड है, से फायर कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। टीम ने घर की तलाशी लेकर एक बंदूक 12 बोर, 03 कारतूस व लाइसेंस बरामद किया। उपरोक्त संबंध में थाना पथरी पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। शास्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जा रही है।
*मु.अ.सं.-157/2023*
*धारा – 30 आर्म्स एक्ट व 336 भादवि*
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम पते*
1- शहजाद पुत्र शहीद
2- शहजान पुत्र शहीद
3- निसार पुत्र शहीद
समस्त निवासी ग्राम अलावलपुर पथरी
*बरामदगी का विवरण*
एक 12 बोर बंदूक, तीन कारतूस व लाइसेंस

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च