विजय बिष्ट,प्रदेश अध्यक्ष,उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन
दीपक बेनीवाल,प्रदेश प्रमुख महामंत्री
देहरादून
बीजेपी पार्षद द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।
उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने आज ईसी रोड स्तिथ मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया साथ ही चेतावनी दी कि यदि पार्षद को गिरफ्तार नही किया गया तो समस्त कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
दअरसल कुछ रोज पहले बिजली का कनेक्शन दिए जाने को लेकर बीजेपी पार्षद अभिषेक पंत ने बिजली विभाग के सब डिवीजन क्लर्क मोहन चंद पाठक के साथ मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जिसके बाद से बिजली कर्मचारियों द्वारा आरोपित पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय बिष्ट का कहना था कि एक विधायक की शह पर पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है वही पुलिस द्वारा हल्की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है जिसके चलते आरोपित पार्षद को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक पीड़ित कर्मचारी को न्याय नही मिलता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद