रुड़की
रुड़की में सोमवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका होने से लगी आग में दो नाबालिग समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, पटाखा कारोबारी का भतीजा भी मामूली रूप से झुलसा है।
उधर, हादसे के बाद पटाखा कारोबारी की भी हालत बिगड़ गई। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भीषण आग लगने से आस-पास के लोग भी दहशत में आ गए।
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पंचायती धर्मशाला के समीप आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक मार्केट में अचानक से आग लग गई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मार्केट में होली को लेकर रंगों की पैकिंग की जा रही थी लेकिन रंगों के साथ-साथ मार्केट में पटाखों का एक बड़ा जखीरा भी मौजूद था किसी कारणवश पटाखों में आग लगने के बाद मार्केट में भयंकर आग लग गई बताया जा रहा है जब यह आग लगी उस दौरान मार्केट के अंदर 3 से 4 बच्चे मौजूद थे अभी तक उन बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया फायर ब्रिगेड अभी तक आग बुझाने की लगातार कोशिश कर रही है लेकिन आग इतनी भयंकर है कि आग पर काबू पाना अभी असंभव सा लग रहा है जिस जगह यह आग लगी है वह एक बहुत ही सक्रिय गली है कहीं ना कहीं आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को समस्या का सामना करना पड़ रहा है मार्केट के अंदर से लगातार आज के साथ पटाखों की आवाज भी सुनाई दे रही है और रुक रुक कर आग लगातार बढ़ती जा रही है जिस तरह से इस सक्रिय गली में पटाखों का इतना बड़ा गोदाम है वह कहीं ना कहीं पुलिस की और एलआईयू की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा करता है अब देखना यह होगा कि आखिरकार प्रशासन क्या करता है

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच