
देहरादून
स्वच्छता के अनवरत महोत्सव “स्वच्छ वार्ड सुंदर दून” अभियान के अंतर्गत मेयर सुनील उनियाल गामा ने वार्ड संख्या 30 डालनवाला दक्षिण में क्षेत्रवासियों एवं नगर निगम की टीम के संग मिलकर श्रमदान किया।
इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा ने वार्ड में निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों से भेंट की, जन समस्याएं सुनी, जिस के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और उन्होंने सभी से इस जन जागरूकता अभियान में सम्मिलित होने का आग्रह किया।
आज के अभियान में डॉक्टर श्रीनंद उनियाल (चेयरमैन सूर्या हॉस्पिटल), डॉक्टर विपुल कंडवाल (चेयरमैन आरोग्यधाम हॉस्पिटल), डॉक्टर रुचि कंडवाल, अशोक वासु (चेयरमैन समर वैली स्कूल) एमसी उप्रेती सेवानिवृत्त आईएएस एवं बड़ी संख्या में समिति जनों ने हमारे संग मिलकर श्रमदान किया।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में देहरादून नगर निगम विगत 4 वर्षों से निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है 284 से 69 स्थान आना इसका प्रमाण भी देता है परंतु उनका लक्ष्य है कि अगले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में देहरादून भारत के टॉप 50 शहरों में से अपना एक स्थान बनाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी देहरादून वासी मिलकर यह टारगेट पूरा कर सकते हैं। बस जरूरत है कि स्वच्छता की जागरूकता को हम प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाएं। घर में कूड़ा देने से पहले गीला एवं सूखा अलग-अलग करके दें। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी ना फैलाएं और गंदगी फैलाने वालों को ऐसा करने से रोके, प्लास्टिक के उपयोग का बहिष्कार करें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका समुचित देखभाल करने की जिम्मेदारी स्वयं ले। उन्होंने कहा कि हमारे ऐसे प्रयास निश्चित रूप से फलीभूत होकर देहरादून को भारत के सर्वश्रेष्ठ नगर निगम में से एक बनाएंगे।
“स्वच्छ वार्ड सुंदर दून” अभियान निरंतर देहरादून वासियों में जागरूकता का संचार कर रहा है और बड़ी संख्या में इससे आम जनमानस जुड़ रहा है, यह निश्चित रूप से संतोष का विषय है।

More Stories
अपराधियों पर वार करता “ऑपेरशन प्रहार,. सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर रहे 7 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
पांच जनपदों के लिए कल ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने की शिष्टाचार भेंट