देहरादून
खानपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में आ गए है वहीं उनके द्वारा आरोप लगाया है कि
मित्र पुलिस शराब के नशे में धुत्त होकर देहरादून में नागरिकों से बदसलूकी करती है। पूर्व विधायक चैंपियन का आरोप है की 20 दिसंबर को रात्रि लगभग 11.30 बजे दिलाराम चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक डालनवाला एन के भट्ट चेकपोस्ट पर ट्रैफिक के वाहन चेक कर रहे थे देर रात हुई घटना के वीडियो भी सामने आए है । पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह के पुत्र कुँवर दिव्य प्रताप अपनी लैंडक्रूजर कार से आ रहे थे , कि तभी उनकी गाड़ी को रोक निरीक्षक भट्ट ने अभद्रता की जिसका उनके गनर ने विरोध किया जिसको भट्ट ने बुरी तरह डाँटा । जिसके बाद उनके बेटे ने फोन किया,जिसजे बाद वह कोतवाली डालनवाला पंहुंचे । जहाँ पर उन्हें शराब के नशे में धुत्त निरीक्षक भट्ट मिले .. इस पर उनके द्वारा को अल्कोहल टेस्ट कराने और SSP के निवास पर चलने को कहा तो वह बिना कुछ बोले चले गए ।
पूर्व विधायक चैंपियन के मुताबिक अब ग़ैर ज़िम्मेवार पुलिस अधिकारी के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर , तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उच्च स्तरीय जाँच कराने की मांग की गई है ।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक