देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण निदेशालय में देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमने उनकी यादों को जिंदा रखने के लिए प्रदेश सरकार देहरादून के गुनियाल गांव में सैन्य धाम का निर्माण रही है, उसका मुख्य द्वार शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा।
मंत्री जोशी ने कहा राष्ट्र सेवा में समर्पित शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा में यह मांग भी उठी गई कि देहरादून में किसी चौक का नाम शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाए। जिसपर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने घोषणा करते हुए कहा कि शीघ्र ही सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में चौराहे का नामकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल, उपनिदेशक कर्नल बीएस रावत, कर्नल आरएल थापा, कर्नल बीएम थापा, पूनम नौटियाल, सुरेंद्र राणा, भूपेंद्र, मोहन बहुगुणा, नंदिनी शर्मा, प्रदीप रावत, आरएस परिहार, पुष्पा बिष्ट, भावना चौधरी, कैप्टन एएस राणा, सत्येंद्र नाथ, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
राजपुर क्षेत्र में हुई रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के प्रकरण में 1 और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दून पुलिस की कार्यवाही से संदिग्धों में मचा हड़कंप, डेढ माह के अभियान के दौरान 4 हजार से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध दून पुलिस ने की कार्यवाही
चेकिंग के दौरान प्रेमनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 वाहन चालको को किया गिरफ्तार, ड्रिंक एडं ड्राईव , मोडिफाईड साईलेंसर एवं रैश ड्राइविंग में 52 दुपहिया वाहन किये सीज