
देहरादून
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से उत्तराखण्ड की थारू, बोक्सा, जौनसारी, राजी और भोटिया जनजातियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी जनजातियां हमारा गौरव हैं, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व संवर्धन में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। राज्यपाल ने कहा कि जनजाति समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत हम सभी को गौरवान्वित करती हैं। अपनी परंपराओं से और अपनी कला, संस्कृति के माध्यम से जनजाति समुदाय हम सभी के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।राज्यपाल ने कहा कि जनजाति समुदाय के लोगों से उनका पुराना जुड़ाव रहा है।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश