देहरादून
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक में बड़ा अपडेट आ रहा है। मामले में एसटीएफ की पैरवी अब कमजोर पड़ती दिख रही है। बताया जा रहा है कि मामले में कोर्ट मे मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों को जमानत दे दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामले में सूर्य प्रताप सिंह समेत पांच और आरोपियों को जमानत दी गई है। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों से किसी तरह की कोई बरामदगी नहीं हुई है। और न ही एसटीएफ द्वारा कोई स्पष्ट सबूत कोर्ट में पेश नहीं कर पाई है। इसे ही आरोपियों को जमानत मिलने का आधार बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि एसटीएफ इस मामले में अब तक 41 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। इसमें से 28 लोगों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।इसी महीने की शुरुआत में पंतनगर विश्वविद्यालय के पूर्व अधिकारी समेत चार आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिली थी। पेपर लीक मामले में अब तक 11आरोपी कोर्ट से जमानत पा चुके हैं।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश