अंकिता हत्याकांड को लेकर आरोपियों की बेल की अर्जी लगाने वाले रिमांड एडवोकेट ने अब केस लड़ने से मना कर दिया है। एडवोकेट जितेंद्र रावत ने कोटद्वार न्यायायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडे की अदालत में बेल अर्जी लगाई थी। अब उन्होंने कहा कि मामले को संदेवनशील देखते हुए उन्होंनें आरोपियों की बेल की अर्जी का प्रार्थना पत्र वापस ले लिया है।
वहीं, बार एसोसिएशन कोटद्वार के अध्यक्ष अजय पंत ने कहा कि अगर अंकिता हत्याकांड को लेकर कोई अधिवक्ता बाहर से आरोपियों की पैरवी करने आते हैं तो बार एसोसिएशन उसका पूरा विरोध करेगी। कहा कि अंकिता हम सबकी बेटी थी। मामला संवेदनशील होने के चलते मैं खुद अंकिता की तरफ से कोर्ट में पैरवी करूंगा।

More Stories
रायपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद
“दून पुलिस की वाहन सेवा का लाभ लेकर फिर थाने पहुँची शराबियों की बारात, सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 2 युवकों को लिया हिरासत में