पौढ़ी गढ़वाल
अंकिता की प्रोविशनल पीएम रिपोर्ट आ गयी है। जिसमें मृत्यु से पहले मारपीट की पुष्टि और डूबने को मृत्यु का कारण बताया गया है। ऋषिकेश एम्स में अंकिता भंडारी का पोस्टमार्टम हो गया है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने अंकिता का पोस्टमार्टम किया।

अंकिता का शव देर शाम ऋषिकेश से श्रीनगर पहुंच गया है। यहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। अलकनंदा किनारे अंकिता का अंतिम संस्कार होगा। एसडीएम अजय वीर सिंह ने बताया कि घाट पर दाह संस्कार के इंतजाम कर दिए गए हैं। यहां कल विधि विधान के साथ अंकिता भंडारी की अंत्येष्टि एनआईटी घाट श्रीनगर में की जाएगी, इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया देर शाम अंकिता भंडारी का पार्थिव शरीर ऋषिकेश से श्रीनगर गढ़वाल पहुंचा क्योंकि हिंदू रीति-रिवाजों में सूर्यास्त के बाद शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है इसलिए कल एनआईटी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा, आज अंकिता भंडारी का पार्थिव शरीर राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के मोर्चरी में रखा गया है, वही कल NIT घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ों की तादाद में लोगों के एकत्र होने की भी संभावनाएं हैं ऐतिहातन सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की टीमें घाट व मोर्चरी पर मौजूद हैं

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश