
उत्तरकाशी
UKSSSC परीक्षा में नकल माफिया का मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत के रिसोर्ट में कल चलेगा धामी बुलडोजर।।
हाकम सिंह रावत ने मोरी ब्लॉक के सांकरी जखोल में राजस्व विभाग की भूमि पर अवैध तरीके से बनाया है रिसॉर्ट।अभियुक्त हाकम सिंह के तहसील मोरी में ग्राम सिदरी में निर्मित रिजॉर्ट और भवन की ज्वाइंट जांच(एसटीएफ व राजस्व पुलिस) में उपरोक्त रिजॉर्ट राज्य सरकार की भूमि पर साथ ही गोविंद वनजीय विहार,पुरोला की जमीन पर अवैध निर्मित पाया गया है।
इसके साथ ही दो सेब के बाग भी राज्य सरकार की भूमि को अतिक्रमित कर कब्जा किया जाना प्रकाश में आया है। उपरोक्त रिजॉर्ट का रजिस्ट्रेशन होम स्टे के लिए अप्लाई करने के उपरांत सही कागजात न होने पर अभियुक्त द्वारा नही कराया गया और अवैध संचालन किया जा रहा था।

More Stories
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर
मुख्यमंत्री ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात, उत्तराखंड को देश का अग्रणी फिल्म शूटिंग हब बनाने का संकल्प