पौड़ी
थलीसैण बैजरो के पास एक बुजुर्ग महिला पूर्वी नयार नदी में बही, SDRF ने किया शव बरामद,
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर पूर्वी नयार नदी में सम्भावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया,
SDRF डीप डाइवर द्वारा कई स्थानों पर डाइविंग द्वारा भी सर्च किया गया,
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा 03 दिन तक गहन सर्चिंग करते हुए डालमोट के पास नदी से उक्त महिला का शव नदी में ढूंढ लिया गया।
शव अत्यधिक दुर्गम स्थान पर था जहाँ से मुख्य मार्ग तक आना भी एक बड़ी चुनौती था,
SDRF टीम द्वारा देर रात्रि अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 5 किलोमीटर दुर्गम पैदल मार्ग व खड़ी चढ़ाई से होते हुए शव को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से मुख्य मार्ग कंदोला गांव तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक बुजुर्ग महिला का नाम
दिक्का देवी उम्र-83 पत्नी गोविन्द निवासी – रिखाड़, बैजरो जिला पौड़ी गढ़वा

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च