
देहरादून
एनएसयूआई ने डीएवी महाविद्यालय, एमकेपी महाविद्यालय और एसजीआरआर महाविद्यालय देहरादून में राज्य की धामी सरकार का पुतला दहन किया गया। एनएसयूआई उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा करवाई गई भर्तियों में हो रही धांधली को लेकर पिछले लंबे समय से मुखर रही है, इसी को लेकर आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया। एनएसयूआई का आरोप है कि UKSSSC के गठन के बाद से ही आयोग द्वारा करवाई गई भर्तियों में लगातार धांधली के आरोप लगते आए है लेकिन कभी भी राज्य की धामी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और ना ही स्वतंत्र जांच करवाई। आज जब बढ़ते दबाव के कारण सरकार ने एसआईटी गठित कर इसकी जांच की तो कई चौकाने वाले साक्ष्य सामने आए। इस भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी हाकम सिंह का संबंध भी उन्ही की पार्टी बीजेपी से है। ऐसे में जब आरोपियों का संबंध सीधे सीधे सरकार में बैठे लोगो से है तो स्वतंत्र जांच कैसे संभव हो सकती है। कहीं न कहीं इस धांधली में लिप्त शीर्ष लोगो का सामने आना आज आवश्यक है।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि जो सैकड़ों नियुक्तियां विधानसभा,सचिवालय और विभिन्न विभागों में बिना विज्ञप्ति जारी किए नेता व अधिकारियों के कहने पर की गई हैं उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए , प्रदेश के हजारों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है जो युवा अपनी महनत और ईमानदारी से इन परीक्षाओं को तैयारिया कर रहे हैं यह उनके सपनों के साथ खिलवाड़ है। इसलिए एनएसयूआई सरकार से मांग करती है की इस जांच प्रक्रिया को तत्काल सीबीआई को सौंपी जाए ताकि इस घोटाले के मुख्य चेहरे जनता के सामने आ सके। यदि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो आने वाले दिनों में एनएसयूआई सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।
इस प्रदर्शन में राष्ट्रीय संयोजक विकास नेगी, जिला महासचिव दिव्य रावत, अंजलि चमोली, प्रकाश नेगी, राहुल जग्गी, नमन शर्मा,भाव्या, हरजोत सिंह, बुसरा अंसारी, मीनाक्षी सिन्हा, अमित जोशी,अनंत सैनी,प्रदीप बिजल्वाण,शीशपाल राणा, ऐश्वर्या चौहान, अनुभूति शर्मा, गौरव,अंकित हर्षित बोरा,अभिषेक अंकित,जैनिस, सागर, वशिम आबिद, ज्योति धीमान आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री