हल्द्वानी
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की आज हल्द्वानी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई, मुख्यमंत्री को आज नैनीताल के दौरे पर जाना था लेकिन नैनीताल में बारिश और खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की हल्द्वानी गौलापार हेलीपड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी
आज़ उधम सिंह नगर में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल गये, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है, उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है, साथ ही कहा कि जो भी घायल हैं उनका उपचार बेहतर ढंग से हो, इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल और ऊधम सिंह नगर को निर्देशित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹25000 तथा सभी घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा करता हूं। इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। वर्तमान में 08 मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है जिनका इलाज़ भी चल रहा है।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद