
देहरादून
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ले0ज0 (से0नि0) गुरमीत सिंह, महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा शिरकत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल ले0ज0 (से0नि0) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, अशोक कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस दौरान मंच पर गणेश जोशी, (मा0 सैनिक कल्याण, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री) तथा प्रेम चंद्र अग्रवाल, ( वित्त मंत्री) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में महामहिम राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा लोक कलाकारों को स्मृति चिन्ह तथा शॉल भेंट कर लोक कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा महामहिम राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री उत्तराखंड को रुद्राक्ष का वृक्ष भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुकर कला मंच देहरादून के कलाकारों द्वारा गणेश की वंदना से किया गया। *कार्यक्रम के दौरान दिलीप सिंह कुँवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम भजन गाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया। इस दौरान सुश्री प्रियंका महर, (लोक गायिका), किशन महिपाल ( लोक गायक), व अन्य कलाकारों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा उपस्थित अथितिगणो को जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा पुलिस परिवार को उनके द्वारा आयोजित किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता के माध्यम से पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी प्रदेश वासियो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सभी दून वासियों को जन्माष्टमी के हार्दिक शुभकामनाएं दी।

More Stories
एसएसपी ने पब/बार/रेस्टोरेंट के मालिकों/संचालकों के साथ की गोष्ठी, निर्धारित समयावधि के बाद खुला मिला पब, बार या रेस्टोरेंट, तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा– एसएसपी
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
₹55.52 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक साइंस सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण