देहरादून
इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर और यू टूबर पर बॉबी कटारिया की मुश्किलें बढ़ सकती है जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर बॉबी कटारिया ने एक वीडियो डाला था जिसमें वह राजधानी देहरादून के सड़कों पर बीच सड़क पर बैठकर शराब पी रहे थे, इस वीडियो के वायरल होते ही उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने इसका संज्ञान लिया है और खुद डीजीपी अशोक कुमार ने देहरादून पुलिस को इस बाबत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं देहरादून एसपी सिटी सरिता डोभाल ने कहा है कि जो भी उचित कारवाही है वो बॉबी कटारिया के खिलजी की जाएगी,ओर जल्द ही कागज़ी कारवाही इस बाबत की जाएगी,गौरतलब है कि बॉबी कटारिया पिछले दिनों राजधानी देहरादून में एक निजी दौरे पर आए थे जिसके बाद वह शहर के अलग-अलग जगह पर घूमे थे इसी दौरान उन्होंने बीच सड़क पर बैठकर शराब पीने का वीडियो बनाया था साथ ही बिना हेलमेट के बाइक चलाने का वीडियो भी पोस्ट किया था जिसका संज्ञान लेते हुए अब डीजीपी अशोक कुमार ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द