देहरादून
कोतवाली नगर व एसओजी की टीम ने 1 साल से फरार चल रहे आरोपी व 20 हजार का इनामी आरोपी रांची झारखंड से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर देहरादून के रोहित सेतिया से लाखों की धोखाधड़ी की गई थी जिसके बाद से आरोपी रणधीर कुमार करीब 1 साल से फरार चल रहा था जिसको देहरादून पुलिस ने रांची झारखंड से गिरफ्तार किया है वही पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा अन्य कई राज्यों में भी लगभग 60 से 70 डिस्ट्रीब्यूटर बनाए गए हैं जिसमें अन्य राज्यों में भी लाखों की धोखाधड़ी की गई है एसएसपी देहरादून ने बताया की अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस टीम को एसएसपी द्वारा 10 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की है।बता दे कि आरोपी रांची क्षेत्र में नाम बदलकर अध्यापक का कार्य कर रहा था।

More Stories
गुण्डा अधिनियम के तहत 1 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार
झगड़ा कर शांति भंग करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पिता की पुलिस वर्दी व पी-कैप का खुमारी दून पुलिस ने एक झटके में उतारी, वाहन में वर्दी व पी कैप रखकर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार