हरिद्वार: पिरान कलियर थाना क्षेत्र में 22 जुलाई की देर रात लूट के मामले में फरार आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से लूट की बाइक भी बरामद कर ली है।
ग्राम इमली खेड़ा निवासी संजू सैनी 22 जुलाई की देर रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। बीच रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने संजू के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल, पर्स व बाइक लूट कर फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के अगले ही दिन एक आरोपित सलमान पुत्र आलम निवासी बेडपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरा आरोपित अब्दुल रहमान पुत्र रहीस खान निवासी यमुनानगर जगाधरी हरियाणा हाल निवासी मुकर्राबपुर फरार हो गया था। पुलिस ने देर रात मुखबिर की सूचना पर अबदाल साहब रोड से दूसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो हजार रुपये नकद व मोटरसाइकिल बरामद की गयी। पुलिस ने आरोपित काे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च