
देहरादून
ओएनजीसी की निगमित सामाजिक दायित्व के तहत 1 जुलाई से 15 जुलाई स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित कर रहा है, जिसके अन्तर्गत सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
पखवाड़ा महाप्रबंधक/ इंचार्ज सीएसआर राम राज द्विवेदी के दिशा निर्देशन 15 जुलाई तक चलेगा, इसी कड़ी में स्वच्छता के वृक्षों के वितरण की शुरुआत आज नगर निगम परिसर से की गई। मेयर सुनील उनियाल गामा ने इसकी शुरुआत करते हुए मौजूद सभी लोगों को फल और फूल जिसमें आम,अमरूद, जामुन,नीम, कनेर एवं आयुर्वेदिक वृक्ष वितरित किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के समय जरूरत है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें जिससे कि पर्यावरण जोकि अंसतुलित हो गया है वो संतुलित हो सके और इसके लिए हम सभी को जागरूक तो होना पड़ेगा ही साथ ही और लोगों को भी प्रेरित करना होगा कि वे भी अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए। इस दौरान सरकारी विद्यालयों, आवासीय कालौनी में लगभग पन्द्रह सौ (1500) वृक्ष वितरित किये गये। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि साफ सुथरा वातावरण पाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना होगा।

इस मौके पर सीएसआर के महाप्रबंधक टी बी हाशमी, एल एम लखेड़ा, डी डी सिंह, रोहित शर्मा,राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार