देहरादून
भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी सांसदों एवं विधायकों की बैठक मे केंद्रीय कार्यकारिणी की हैदराबाद में हुई बैठक मे रखे गये विन्दुओ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के 100 दिनों के कार्यों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि बैठक मे केंद्रीय कार्यकारिणी में लाए गये विन्दुओ पर चर्चा की गई और उन्हें इकाई तक पहुचाने तथा धरातल पर क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गये 7 सूत्रीय मंत्र सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मरकता,संवेदना और संवाद पर भी चर्चा की गई।
कौशिक ने कहा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जानकारियां आम कार्यकर्ताओं से साझा करने के लिए कहा गया है ।बैठक के सूत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जागृत कर इन सूत्रों को जनता तक पहुंचाने और सार्वजनिक जीवन में जीने का आग्रह करेंगे । भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मूलतः जनता से जुड़ा होता है और यह सातों सूत्र उसी जन सेवा के पर्याय है इनमें गरीब कल्याण जैसी विशेष व्यवस्था है ताकि अंतिम व्यक्ति का उत्थान हो इसके लिए प्रत्येक जनप्रतिनिधि 48 घंटे गांव में जाकर आम जनता के साथ बिताएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता आगे बढ़ेंगे और जनता से जुड़ाव रखेंगे तब ही जनता भी आप से जुड़ाव रखेगी। मदन कौशिक ने कहा कि हमारे प्रमुख कार्यकर्ता, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को जनता तथा विभिन्न वर्गों से जुड़े क्षेत्रों में उनके विशेष दिवसों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर उनके लिए कल्याण की विशेष चर्चा करनी चाहिए। कौशिक ने कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे में जनजाति मोर्चा के द्वारा किये गये भव्य स्वागत पर भी धन्यवाद अदा किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बैठक में सरकार के 100 दिन पर भी चर्चा हुई और विकास के रोडमैप पर भी बैठक मे आए जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायकों के साथ विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि विकास के अनेक मुद्दों और सामान नागरिक सहिता जैसे मुद्दों पर चर्चा आम आदमी तक पहुचे इस पर विमर्श किया गया।
More Stories
राजेंद्र नगर मारपीट प्रकरण का पुलिस ने किया खुलासा
संदिग्ध परिस्थिति में छात्र को गोली लगने की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने देहरादून में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड में स्थापित होगा फायर सर्विस का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र–मुख्यमंत्री