
देहरादून
उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर ,सुबह सुबह कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। कांगेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता आर पी रतूड़ी ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की। पिछले 45 सालो से कांग्रेस में सेवा दें रहें थे रतूड़ी। सोशल मीडिया में की इसकी घोषणा कहा कि आज मन अत्यंत आहत है। मैंने अपने जीवन के 45 साल कांग्रेस पार्टी को दिए और अब कांग्रेस के जो हालात हैं वह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं पार्टी में जिस तरह का अंतरकलह है वह सब अत्यंत ही दुःखद हैं ।
2017 के चुनाव परिणाम से सबक लेने के बजाय 2022 की चुनावी हार के बाद पार्टी में गुटबाजी और तेज हो रही है। कांग्रेस पार्टी का उत्तराखंड का नेतृत्व नहीं चाहता कि 2027 में पार्टी चुनाव जीते। चंपावत चुनाव में पार्टी की जो दुर्गति हुई उसके बाद भी जब बड़े नेता लगातार सोशल मीडिया पर रोज झगड़ते दिख रहे हैं उससे कार्यकर्ता अत्यंत हतोत्साहित है।
इसलिए मैं आज आहत होकर कांग्रेश पार्टी के सभी पदों से अपने को मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।

More Stories
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश