नैनीताल: नैनीताल-भवाली रोड पर जनपद मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर जोखिया से पहले करीब 400 मीटर गहरी खाई में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान भवाली के निकट अल्मोड़ा रोड पर स्थित ग्राम मल्ला निगलाट निवासी करीब 40 वर्षीय युवक मुकेश टम्टा पुत्र प्रकाश टम्टा के रूप में हुई है।
तल्लीताल थाना पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन बलों ने संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चलाकर उसके शव को बरामद किया। मृतक का स्कूटर और चप्पलें सड़क पर ही मिलीं। ऐसे में घटना के कारणों पर संशय बना हुआ है। माना जा रहा है कि किसी कारण वह फिसलकर खाई में जा गिरा होगा।
बताया गया है कि मृतक कारपेंटर यानी बढ़ई का काम करता था। इधर वह मुख्यालय के निकट मनोरा में काम कर रहा था। उसके परिवार जनों का दो दिनों से उससे संपर्क नहीं हो रहा था। इस कारण उसके परिजनों ने उसकी पड़ताल की तो पता चला कि वह दो दिन पूर्व 4 जुलाई को ही घर के लिए निकला था। इस पर उसकी तलाश की तो जोखिया के पास सड़क पर उसका स्कूटर और वहीं उसकी चप्पलें पड़ी हुई मिलीं। इस पर किसी अनहोनी की आशंका में उन्होंने तल्लीताल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर थाने से चीता मोबाइल प्रभारी शिवराज राणा, थाने की पुलिस एवं एसडीआरएफ एवं अग्निशमन बलों के साथ मौके पर पहुंचे और खाई में उसकी तलाश के लिए संयुक्त खोज एवं बचाव अभियान चलाया।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन, इस दिन को बताया लाखों परिवारों के दर्द और बलिदान को याद करने का अवसर
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर-आउटडोर स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मिली मंजूरी
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग, संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च