नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, “आज फोन पर परम पावन दलाई लामा को उनके 87वें जन्मदिन की बधाई दी। हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।”
उल्लेखनीय है कि 14वें दलाई लामा परम पावन तेनज़िन ग्यात्सो का जन्म 6 जुलाई 1935 को पूर्वोत्तर तिब्बत के एक किसान परिवार में हुआ था। वे तिब्बती लोगों में ग्यालवा रिनपोछे के नाम से जाने जाते हैं।
More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने जनता से फीडबैक लेकर, अधिकारियों को दिए निर्देश, राज्य में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को चार धाम के दर्शन करवाना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली के नेहरू विहार में महिला शक्ति जनसभा को किया सम्बोधित, कन्हैया की गिनती 5 लाख से तो हमारी गिनती 12 लाख से शुरू होती है–जोशी