हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में एक कलियुगी चाचा अपनी ही भतीजी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां ने कनखल थाने में आरोपित चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
जगजीतपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहाकि उत्तर प्रदेश के बड़ौत जिला बागपत निवासी उसका देवर गौरव पिछले डेढ़ माह से उनके साथ रह रहा था। महिला का आरोप है कि 30 जून की रात वह उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। महिला ने पहले तो अपने स्तर पर बेटी को तलाश किया। जब कुछ पता नहीं चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी। कनखल थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित व किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को ढूंढ कर लिया जाएगा।

More Stories
दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश की नाकाम, उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर नशा तस्कर, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की अवैध स्मैक बरामद
वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने के साथ ही राजपुर रोड पर एक बड़ी भूमि का सौदा करने के नाम पर करोडो रूपये की धोखाधडी करने वाले मास्टर माइंड 25 हजार रू0 के ईनामी कुख्यात गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार