देहरादून: सोमवार सुबह राजधानी में मानसून के आने की शुरुआत हो चुकी हैं। देहरादून सहित मसूरी, चमोली के कई क्षेत्रों में आज झमाझम बारिश हुई। वहीं कई जगह पर बादल छाए हुए हैं। ऐसे में उत्तराखंड में बरसात की नमी युक्त गरमी से भी राहत मिली है। पहाड़ों के मौसम में ठंडक आई है। चमोली जनपद में तड़के से बारिश हो रही है। जबकि नई टिहरी, श्रीनगर, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री धाम में बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम ने करवट ली तो पहाड़ों में ठंडक आई।
शहर के लोगों को भी गर्मी से राहत मिली। बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत में आज भारी बारिश के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, अगले चौबीस घंटे में बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है इसके साथ ही रविवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं मंडल के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछार के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि 29 जून को प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट के साथ ही जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कह दिया गया है।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश