हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कि आपकी मेहनत एवं समर्पण भाव की वजह से भाजपा ने उत्तराखंड में पुनः सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का कार्य किया है। वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का मेरा लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री धामी रविवार को रुड़की स्थित नेहरु स्टेडियम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी के सम्मान में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री धामी के उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत और राज्यसभा के लिए डॉ. कल्पना सैनी के स्वागत के लिए आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री धामी ने सांसद कल्पना सैनी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि कल्पना सैनी इस दायित्व को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने कहाकि राज्यसभा में आपकी उपस्थिति से पूरे उत्तराखंड को आपके अनुभव का लाभ मिलेगा और सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड का जो संकल्प लेकर हम चल रहे हैं, उसको अपेक्षित बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार आपस में समन्वय बनाकर 2025 तक उत्तराखंड को हिन्दुस्तान का सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श राज्य बनाएंगे। अपने देश, अपनी मातृभूमि की सेवा कर हम एकात्म मानववाद के दर्शन को सार्थक कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह परंपरा और यह सिद्धांत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर आज तक अनवरत चली आ रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है। आज प्रत्येक योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं एवं प्रत्येक वर्ग के ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार पहुंचे इसके लिए कई कार्य किए गए हैं।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश मख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने भी संबोधित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, खिलेन्द्र चौधरी, आदेश सैनी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश