हरिद्वार:
रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना हरिद्वार के ज्वालापुर में सामने आयी है। जहां एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित फिलहाल फरार है। पीड़ित की मां ने आरोपित चाचा के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गयी है।
ज्वालापुर के मोहल्ला पांवधोई निवासी महफूज पर उसके बड़े भाई की पत्नी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है और पीड़ित को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।

More Stories
कारोबारी को हत्या के प्रयास व लूट में फंसाने का भय दिखाकर “पुलिस सेटिंग” के नाम पर 25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले शातिर गिरोह को दून पुलिस ने किया बेनकाब, गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू
गुण्डा अधिनियम के तहत 1 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार