देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शनिवार को रांझावाला निवासी दिवंगत नायब सूबेदार भरत सिंह असवाल के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचे। मंत्री जोशी ने दिवंगत जवान के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से नियमानुसार हर सहयोग उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में राज्य की सरकार परिजनों के साथ खड़ी है।
असम राइफल के दिवंगत नायब सूबेदार भरत सिंह असवाल शिलांग में तैनात थे। 28 साल से सेवारत भरत सिंह अपने पीछे एक 21 वर्षींय पुत्री सोनाली, 23 वर्षीय पुत्र रोहन तथा पत्नी हेमंती देवी को छोड़ गए हैं।
इस अवसर पर शहीद के पिता ठाकुर सिंह असवाल, भगवान सिंह,सूबेदार मेजर शरद सिंह असवाल, यधवीर सिंह असवाल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान