मंसूरी
मसूरी देहरादून मार्ग कोलूखेत के पास एक कार चालक ने एक स्कूटी चालक को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी में सवार एक बुजुर्ग एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए वही दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया वहीं स्थानीय लोगों ने घायल लोगों को सड़क किनारे कर यातायात को सुचारू किया गया।घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग महिला और बच्चों को 108 माध्यम से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया वहीं टक्कर मारने वाले का चालक को पुलिस ने मसूरी कोलूखेत चौकी लाया गया जहां पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में तीन युवक सवार थे जो नशे की हालत में थे वह कार में शराब की बोतल बरामद हुई है।
पुलिस ने कहा कि कार चालक द्वारा मोड़ पर लंबा कट काटने पर सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई वह स्कूटी में सवार बुजुर्ग पदम दास पुत्र दिलदार उम्र 55 साल व रीता पत्नी परवीन कुमार उम्र 26 निवासी थाना थत्यूड टिहरी गढ़वाल के साथ एक बच्चा घायल हो गया वह जिनको 108 एम्बूलेंस के माध्यम से देहरादून अस्पताल भिजवाया गया। बलेनो कार में सवार नवीन कुमार पुत्र दिलबाग सिंह और जगबीर पुत्र सुबे सिंह निवासी सुदरेडी थाना झझर हरियाणा और अर्जुन पुत्र जसवीर सिंह निवासी कराला दिल्ली को पुलिस द्वारा कोलूखते पुलिस चौकी लाया गया जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूटी सवार के द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘