देहरादून: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रयास से चारधाम तीर्थयात्रियों को अब एक लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति इसका देय करेगा। इसके लिए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंत्री सतपाल महाराज का आभार जताया।
मंगलवार को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने यह जानकारी दी है। मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी जोशीमठ, (बदरीनाथ) उखीमठ (केदारनाथ), बड़कोट (यमुनोत्री), भटवाड़ी (गंगोत्री) को पत्र लिखकर सूचित किया है कि मंदिर परिसर में क्षेत्र में किसी भी दुर्घटना पर यह बीमा कवर दिया जायेगा। पत्र में बीमा राशि के भुगतान के संबंध में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को सूचित करने को कहा गया है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि उत्तराखंड चार धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के मंदिर परिसर में तीर्थयात्रियों को किसी दुर्घटना पर अब एक लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। उन्होंने बताया कि उनके पिताश्री ब्रह्मलीन संत हंस महाराज एवं माता राजराजेश्वरी की स्मृति में बीमा कवर चारधाम तीर्थयात्रियों को समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति, नई दिल्ली की ओर से बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड देहरादून से बीमा की राशि तीर्थयात्रियों को देय होगी।
उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति दिल्ली के संस्थापक भी है।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक