हरिद्वार: भगवानपुर थाना क्षेत्र में बीती 29 मई को अमोरवेट फैक्टरी में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर फैक्टरियों में चोरी करने लगे थे।
पुलिस ने बताया कि अमोरवेट फैक्टरियों के मैनेजर अश्वनी गर्ग ने चोरी के संबंध में भगवानपुर थाना में तहरीर दी थी। तहरीर में अश्वनी गर्ग ने बताया था कि 29 मई की रात फैक्ट्री परिसर में 4 से 5 की संख्या में चोर घुस आए थे। चोरों ने कम्पनी में रखे बहुमूल्य कैमिकल कैल्शियम के साथ-साथ 2 टन का एसी और अन्य सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया। इसके बाद उनके धरपकड़ की तैयारी शुरू की गई।
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शैलेंद्र, गैरी कर्स्टन उर्फ अंकित, प्रवीण और दिलदार को मय चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एक आरोपित अभी फरार बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि सभी आरोपित अमोरवेट कम्पनी में काम करते थे। उस कम्पनी में बहुमूल्य केमिकल व दवाइयां बनती हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने अधिक पैसे कमाने के लालच में आकर कंपनी केमिकल व दवाइयां चोरी करने की योजना बनायी थी।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
क्लेमेंटाउन क्षेत्र में युवती पर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की बात को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त