देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ने उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रदेश में कुल 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटाया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार के निर्देशन में धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकरों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण और उच्च न्यायालय के आदेश के तहत लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान राज्य के सभी जनपदों में 01 जून से चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत अभी तक कुल 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटाया गया है।

More Stories
देहरादून में जमीन के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मोथरोवाला में टिहरी विस्थापितों की जमीन दिलाने का दिया झांसा, सरकारी कर्मचारी ने कई लोगों के साथ मिलकर लगाया लाखों का चूना, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ