देहरादून: आज विश्व भर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है। इस के तहत आज उत्तराखंड में भी पांच लाख से अधिक लोगों ने तंबाकू मुक्त उत्तराखंड की शपथ ली। इसी के तहत आज देहरादून के दून मेडिकल कालेज में एक मुख्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। दून मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल एडमिरल डीके जोशी भी शामिल हुए।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डा हेमचंद्र पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद मुख्य अतिथि ने छात्रों, फैकल्टी और अन्य लोग को तंबाकू से दूर रहने की शपथ दिलाई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मुख्य अतिथि एडमिरल डीके जोशी ने कार्यक्रम की थीम ‘आओ गांव चलें, उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें’ बताई।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक