बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में रविवार सुबह नैनिहा के पास मिनी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह यात्रियों की जान चली गई और 12 घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि पुलिस बल ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री धामी ने साधली, बड़ोदरा, गुजरात में सरदार@150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत आयोजित सरदार गाथा कार्यक्रम में के किया प्रतिभाग
पंडित दीनदयाल के जन्मोत्सव पर महाराज ने किया स्मृति महोत्सव मेले का शुभारंभ, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के हमेशा विरोधी रहे पंडित जी, एक राष्ट्र, एक विधान के पक्षधर रहे पंडित दीनदयाल: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ किया योग एवं सूर्य नमस्कार