ऋषिकेश
एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस के 19 वर्षीय छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल भवन की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एम्स में अफरा तफरी फैल गई। हड़कंप के बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक राजस्थान स्थित गंगानगर निवासी रजत मुंद नाम के छात्र ने एम्स में मेडिकल भवन की बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। छात्र के बिल्डिंग से कूदने के बाद एम्स में पहुंचे तीमारदारों के साथ अधिकारियों और स्टाफ समेत चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई।तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस घटना के कारण जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही संस्थान में कुछ लोगों से इस बाबत पूछताछ भी की जा रही है। छात्र एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का बताया जा रहा है।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
शर्मनाक: नाबालिक बालक के साथ अश्लील हरकत कर गलत काम करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार