
देवप्रयाग
आज प्रातः 06:48 बजे SO देवप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कौड़ियाला से 3 किमी आगे तोताघाटी के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ब्यासी से SI नीरज चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल रेस्क्यू हेतू घटनास्थल पर पहुँची।
मोके पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन इग्निस कार (UP15 DL 1061 ) में सवार 05 लोग ऋषिकेश से चमोली जा रहे थे जो वाहन अनियंत्रित होने से 300 से 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। वाहन में सवार 05 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिनके शवों को SDRF व स्थानीय पुलिस द्वारा निकाला जा रहा है।
मृतकों का विवरण:-
1. पिंकी उम्र 25 वर्ष, पुत्री श्री त्रिलोक सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
2. प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष, पुत्र देव सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
3. भगीरथी देवी उम्र 36 वर्ष, पत्नी प्रताप सिंह, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
4. विजय पुत्र प्रताप सिंह, उम्र 15 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।
5. मंजू पुत्री प्रताप सिंह, उम्र 12 वर्ष, ग्राम बाक, तहसील थराली, चमोली।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘