
देहरादून
मेयर सुनील उनियाल गामा और गूंज संस्था की अध्यक्ष सोनिया आनंद प्रकरण में आज नगर निगम की जेसीबी सोनिया आनंद के अतिक्रमण पर चल ही गयी। आज निगम की टीम ने सहस्त्रधारा रोड स्तिथ राजेश्वर नगर में सोनिया आनंद द्वारा नगर निगम की भूमि पर किये गए अतिक्रमण को जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया साथ ही सोनिया आनंद द्वारा लगाए गए शिलापट को भी हथोड़े की मदद से तोड़ दिया गया हालांकि वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली। बता दे कि दो रोज पूर्व सोनिया आनंद और उनके कुछ साथियों ने पार्क की एनओसी निरस्त किये जाने पर मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ उनके कक्ष में जबरन घुसकर बदतमीजी की थी।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद