
देहरादून
बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 सालों के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया है । जिसमें बीजेपी महानगर क्षेत्र के कुल 13 कार्यकर्ताओं के नाम हैं।
बीजेपी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने महानगर क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त और पार्टी के घोषित प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी के विभिन्न पदों से मुक्त कर दिया है। साथ ही ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 सालों के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया है ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त, पुलिस लाइन में स्व. मनोज मनराल को की श्रद्धांजलि अर्पित
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत