देहरादून,,,
केंद्र सरकार ने भले ही तीन कृषि कानून वापस ले लिए हैं लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन में जान गवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा और उनके परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठा रही है इसी कड़ी में आज कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला, हालांकि कैंडल मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी शामिल होना था लेकिन हरीश रावत कैंडल मार्च के समापन मौके पर पहुंचे। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने जोर जबरदस्ती और बहुमत के आधार पर भारतीयता और भारत की आत्मा को रौंदा है। उन्होंने कहा कि किसानों की मर्जी के खिलाफ केंद्र सरकार 3 काले कानून लेकर आई मगर जब केंद्र को यह आभास हुआ कि राजनीतिक रूप से उनकी जमीन हिल रही है तो मजबूरी बस उन्होंने ये काले कानून वापस लिए। उसके बावजूद केंद्र सरकार ने इस आंदोलन में जान गवाने वाले किसानों के लिए अफसोस तक जाहिर नहीं किया। ऐसे में कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि केंद्र सरकार अफसोस जाहिर करें और इस आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा दे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने की भी मांग उठाई है।

गणेश गोदियाल का कहना है कि इस आंदोलन में किसानों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है ऐसे में सरकार इस नुकसान की भरपाई करे और किसानों को विश्वास में लेकर एमएसपी की गारंटी भी दे।

More Stories
सीएम धामी ने बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया
मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर की रोकथाम को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी