हरिद्वार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे से पहले देवस्थानम बोर्ड को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। देवस्थानम बोर्ड के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जेल भरो आंदोलन शुरू करने जा रही है। हरिद्वार पहुंचे आप नेता कर्नल अजय कोठीयाल ने प्रेस वार्ता कर इसकी घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के पूर्व सीएम और मौजूदा मंत्री अपनी नौकरी बचाने के लिए केदारनाथ गए जहाँ उन्हें तीर्थ पुरोहितों का विरोध झेलना पड़ा। आप पार्टी तीर्थ पुरोहितों के साथ है और देवस्थानम बोर्ड के विरोध में कल बुधवार से जेल भरो आंदोलन करने जा रही है। तीर्थ पुरोहितों के आग्रह पर वो खुद केदारनाथ के जा रहे है। उन्होंने चेतावनी भी दी है जब तक देवस्थानम बोर्ड भंग नहीं होता तब तक आम आदमी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश