मंसूरी
मसूरी में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन के कार्यक्रम में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी को मंच ना दिए जाने को लेकर विरोध किया गया इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया वही मंच का संचालन कर रहे पूर्व पालिकाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल के द्वारा कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी को तव्वजो नही देने पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल मसूरी में लगातार गुटबाजी पनपा रहे है जिसका जीता जागता नमूना मसूरी में आयोजित कांग्रेस के दीपावली स्नेह मिलन में देखने को मिला। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल और कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी के बीच माइक लेने को लेकर भी झड़प हुई ।इस मौके पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं को अपशब्द भी कहे।
वहीं कांग्रेस के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हस्तक्षेप करना पड़ा और सभी को शांत रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि मसूरी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया परंतु कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गलज फहमी और मतभेद के कारण कुछ विवाद हो गया उन्होंने कहा कि सब कुछ शांत हो गया है वही काफी देर के ड्रामे के बाद कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उठे विवाद से साफ है कि मसूरी में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान साफ तौर पर नजर आ रही है जिसका नतीजा उनको 2022 में भुगतना पड़ सकता है ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने मसूरी में खुलकर आई गुटबाजी का लेकर दोनों नेताओं काफी नाखुश दिखे।

More Stories
हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण, एमडीडीए ने बदली हरिपुर कालसी के यमुना तट की तस्वीर, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विकसित हुआ सुविधाओं से लैस स्नान घाट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया