जशपुर
छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक दर्दनाक भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार वाहन ने लोगों को कुचल दिया। जिसके बाद वहां हड़कम्प मच गया।
इस दिल दहला देने वाले हादसे में पत्थलगांव के 21 वर्षीय युवा गौरव अग्रवाल समेत चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दरअसल वाहन में भारी मात्रा में गांजा भर हुआ था इसी के चलते आरोपी चालक तेज रफ्तार से वाहन को चलाते हुए वहां से निकला। दशहरे के दिन घटित हुई इस दु:खद घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया है….
बहरहाल इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बढ़ाया युवा खिलाड़ियों का उत्साह
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा