
देहरादून
कैंट विधायक हरबंस कपूर ने टीचर्स में हुए जलभराव के निस्तारण के लिए सिंचाई विभाग एवम जल संस्थान अधिकारियों के साथ छोटी बिंदाल के विषय पर समीक्षा बैठक की ।
श्री कपूर ने अधिकारियों से वार्ता के दौरान कहा कि इस वर्ष बरसात से पूर्व स्नेहा स्कूल में बने बोटल नैक के चौड़ीकरण का कार्य विधायक निधि एवम जिलाधिकारी द्वारा किया गया और उसका सबसे बड़ा फायदा ये हुआ कि पूरे राजीव कॉलोनी एवम टीचर्स में पूरे बरसात जल भराव नही हुआ । सिंचाई विभाग द्वारा 2 प्रस्ताव तैयार किये गए ये आगामी बरसात को देखते हुए जिसमे बोटल नैक का चौड़ीकरण एवम एक प्रस्ताव दीघर्कालिक जिसमे सुरक्षा दीवारों के पुननिर्माण और अनेको कार्य कराए जाने है ।
श्री कपूर ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में लोगो को बहुत राहत मिली है पूरे राजीव कॉलोनी को जल भराव से राहत मिली और टीचर्स कॉलोनी में जहा से पानी ओवरफ्लो हुआ वहाँ वहाँ सुरक्षा दीवारों को ऊंचा कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है । दीर्घकालिक प्रस्ताव में हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द काम शुरू हो और सैय्यद मोहल्ले से लेकर बिंदाल नदी तक के प्रत्येक क्षेत्रवासी को जलभराव से निजात मिल सके ।
पार्षद श्रीमती मेहन्द्र कौर कुकरेजा, श्रीमती अर्चना पुंडीर, सोनू कुमार,भूपेंद्र सिंह असवाल( सहायक अभियंता सिंचाई विभाग)
नवीन रावत (सहायक अभियंता सिंचाई विभाग)
राजेन्द्र सिंह मोल्फा (सहायक अभियंता),श्रीमती मोनिका(अधिशासी अभियंता जल संस्थान) राजेन्द्र पाल (अधिशासी अभियंता जल संस्थान) आदि लोग समीक्षा बैठक में मौजूद रहे ।

More Stories
माॅक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां, 2 जुलाई को होगी मानसून पूर्व तैयारियों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, तत्कालीन डीएम कर्मेंद्र सिंह पर मेजर पनिशमेंट, एसडीएम की तीन वेतनवृद्धियां रोकने के निर्देश
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग