टिहरी
ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-94 पर नागनी के पास बेहद डरावना भू स्खलन हो जाने से आवागमन बाधित हो गया । वैसे तो उत्तराखंड में आए दिन भूस्खलन के भयानक मंजर देखने को मिल रहे हैं इस पूरे मॉनसून सीजन में कई ऐसे भूस्खलन दिखाई दिए जो बेहद खतरनाक नजर आए ऐसा ही एक भूस्खलन आज ऋषिकेश चंबा मार्ग पर हुआ जहां एक स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया। बता दे कि ऋषिकेश-चंबा मार्ग पर अचानक एक विशालकाय बोल्डर सड़क पर आ गिरा।
बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार को दो बजे के करीब हुई। अचानक ही एक बड़ा बोल्डर पहाड़ से खिसका और सड़क को पार करते हुए प्रवेश द्वार पर जा गिरा। इसी दौरान एक स्कूटी सवार वहां से गुजरा जो कि बाल बाल बचा। अगर जरा भी देर हो जाती तो शायद स्कूटी सवार उस बड़े से बोल्डर की चपेट में आने से बड़ी अनहोनी हो जाती,तभी तो कहा गया है कि ‘जाके राखो सांइया, मार सके न कोई’….

More Stories
चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, बसंत विहार क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ की थी चैन स्नेचिंग की घटना
उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान, खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 33 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति