देहरादून
अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी प्रमोद कुमार व अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार द्वारा आज अनुसूचित जाति विभाग पदाधिकारियो की एक बैठक कैम्प कार्यालय में ली गयी l बैठक मे अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर हो रहे अत्याचार व कई गंभीर विषयों पर चर्चा की गयी। तत्पश्चात अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी प्रमोद कुमार व अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मुलाकात की।
इस दौरान अनुसूचित जाति के कई गंभीर मुद्दों पर उनके साथ चर्चा की साथ ही संगठन के विस्तार हेतु उनसे राय मशवरा भी किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष अमीचंद सोनकर, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष विकास नेगी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे l

More Stories
न्यायवाणी फाउंडेशन द्वारा ,राजा राममोहन राय अकादमी, देहरादून में एमयूएन एवं यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर सड़कों पर उतरी मातृशक्ति, देहरादून में सीएम धामी के नेतृत्व में महिला आक्रोश मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा, इसके लिए किया गया काम: मुख्यमंत्री