
देहरादून
बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ द्वारा शिक्षा निदेशालय देहरादून में गतिमान शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि हेतु बुद्धि शुद्धि यज्ञ तथा हवन करके आंदोलन का आगाज़ किया प्रदेश के विभिन्न जनपदों से देहरादून पंहुचे बीएड प्रशिक्षितों ने अपनी मांगों को लेकर आज निदेशक RK उनियाल से भी शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें महासंघ की मांगों से अवगत कराया जिस पर निदेशक महोदय ने जल्द सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिया ।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राणा ने बीएड प्रशिक्षितों को अपने संबोधन में बताया कि विगत लंबे समय से महासंघ शांतिपूर्ण ढंग से शासन तथा प्रशासन से अपनी मांगों को लेकर गुहार लगा रहा है मगर राज्य सरकार तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा महासंघ की मांगों की निरंतर अनदेखी की जा रही है जिससे प्रदेश के बीएड प्रशिक्षितों में सरकार के प्रति काफी रोष है ।
महासंघ के प्रदेश सरंक्षक मनवीर रावत ने अपने संबोधन में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार 31 मार्च 2021 तक पदोन्नति तथा सेवानिवृत्त से सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के रिक्त होने वाले समस्त पदों को गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं करती हैं तो महासंघ उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी ।
हरिद्वार के बीएड प्रशिक्षित मनोज जैन्थ ने अपने संबोधन में कहा कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती विगत लंबे समय से माननीय न्यायालय में लंबित है मगर राज्य सरकार तथा सरकार के अधिवक्ता द्वारा माननीय न्यायलय में दायर याचिकाओं के जल्द निस्तारण हेतु कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है जिसके कारण भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से बाधित है अतः सरकार तथा विभाग जल्द से जल्द माननीय न्यायालय के प्रकरण का निस्तारण करे जिससे आगामी आचार संहिता से पूर्व भर्ती सम्पन्न हो सके ।
आज महासंघ द्वारा आयोजित बैठक में मनवीर रावत मनोज जैन्थ राजीव राणा किशोर कुमार अरविंद राणा झल सिंह मनोज रावत नोटियाल विजेंद्र वीरेंद्र अशोक दिनेश विपिन संजय बबलू हरि थापलिया बहत्तर सिंह सुंदर धनवीर अनिल रविन्द्र प्रीति रेखा उर्मिला पुष्पा सुनीता आशा आदि बीएड प्रशिक्षित मौजूद रहे ।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री