देहरादून
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से उपेक्षित होकर शिबू थापा ने अपने साथियों समेत कांग्रेस परिवार का दामन थामा ।
अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार जी के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ने सभी को कांग्रेस की विधिवत्त सदस्यता ग्रहण करायी। राजकुमार ने कहा कांग्रेस परिवार में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता वही भाजपा सरकार सिर्फ जातिवाद और हिंसा को बढ़ावा देती है इतना ही नही भाजपा सरकार के मंत्रियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में कार्य कराने में भी हाईकमान के आदेश की जरूरत होती है । लेकिन कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है और सभी को एक सा सम्मान देती है साथ ही जरूरतमंद एवं देश की जनता के हित में कार्य करती है । इस मौके पर कांग्रेस का दामन थाम चुके शिबू थापा ने कहा कि वे अपने को बीजेपी में उपेक्षित महसूस कर रहे थे लेकिन आज उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है और वे आगे कांग्रेस की रीति नीतियों को जन जन तक पहुचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इमराना प्रवीन, प्रदेश सचिव सोमपाल वाल्मीकि, राजपुर विधानसभा प्रभारी जगदीश धीमान,शाहीन प्रवीन, सुनील कुमार बागा,विकास नेगी युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष,प्रियांश छाबड़ा,सुरेश पारचा, सचिन मेहता,मोहित मित्तल,उमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज, धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं