देहरादून
कोरोना महामारी के चलते उत्तराखंड सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद प्रदेश में कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया है । मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से ही कोरोना का बढ़ रहा है इसकी संभावित तीसरी लहर को लेकर को लेकर सरकार सतर्क हो गयी है उसी को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का डेल्टा वैरीअंट भी आ चुका है जिसका एक मामला उधम सिंह नगर जनपद में देखने को मिला है । मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हीं सब खतरों को देखते हुए हरिद्वार को कोरोना का केंद्र नही बना सकते हैं इसलिए कावड़ यात्रा को स्थगित किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कोरोना में जीवन का सुरक्षित रहना जरूरी है … इसलिए लोग जरूरी एहतियात बरतें ।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, 3 लाख ₹ अनुमानित मूल्य की अवैध स्मैक हुई बरामद
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर फिर चली दून पुलिस की पाठशाला, *नुक्कड़ – नाटकों के माध्यम से स्कूली छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में किया जागरूक
सेवा संकल्प अभियानश् के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान