दिल्ली
उत्तराखंड के नैनीताल सांसद अजय भट्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल कर लिया है। सांसद भट्ट ने राष्ट्रपति भवन में बतौर राज्य मंत्री की शपथ ली है। भट्ट को मोदी कैबिनेट में रक्षा और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विभाग मिले हैं। उत्तराखंड के लिहाज से दोनों महकमे महत्वपूर्ण हैं। इधर, सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का आभार जताया है।
उत्तराखंड से पांच लोकसभा सांसद और दो राज्यसभा सांसदों में से नैनीताल सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया गया है। राष्ट्रपति भवन में सांसद अजय भट्ट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने के बाद मौजूद पीएम, गृह मंत्री समेत वरिष्ठ मंत्री और सांसदों ने अजय भट्ट का करतल ध्वनि से स्वागत किया है।
इधर उत्तराखंड भाजपा ने सांसद अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर मिठाईयां बांट जश्न मनाया।

More Stories
उत्तराखण्ड पर्यटन का ऐतिहासिक कदम दिल्ली के बाद अब देशभर में होगा एकीकृत रोड शो अभियान, उत्तराखण्ड वर्षभर बनेगा पर्यटन की पहली पसंद: महाराज
भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट, नवीन दायित्व के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री से की भेंट, उत्तराखण्ड की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मंजूर की रू. 1700 करोड़ रुपये की धनराशि