देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 353 मामले सामने आए हैं, जबकि 06 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं एक बार फिर आज बैकलॉग मौतों के 06 मामले सामने आए हैं। प्रदेश में आज 398 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 3,572 रह गई है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 37 हजार 802 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 21 हजार 462 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 6,997 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 39 रह गई है। वहीं आज 27,906 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आज जिलेवार आंकड़े:
- अल्मोड़ा 20
- बागेश्वर 02
- चमोली 09
- चम्पावत 07
- देहरादून 75
- हरिद्वार 94
- नैनीताल 30
- पौड़ी 27
- पिथौरागढ़ 24
- रुद्रप्रयाग 15
- टिहरी 20
- उधमसिंह नगर 10
- उत्तरकाशी 20
वहीं प्रदेश में आज 06 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आये हैं और 02 लोगों की मौत हुई है। अब तक प्रदेश में कुल 413 ब्लैक फंगस के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 71 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
More Stories
UPES यूनिवर्सिटी में दून पुलिस ने किया जागरूकता गोष्ठी का आयोजन, यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी एवं पीजी/होस्टल के संचालक गोष्ठी में हुये शामिल, छात्र छात्राओं से भराये जा रहे कान्सर्ट फाॅर्म/शपथ पत्र का लिया फीडबैक
सीएम धामी से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने की भेंट, सारकोट में हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त
अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर की वार्ता